Friday, July 17, 2009

भाजपा करती है धैर्य का मूल्याकंन



भाजपा करती है धैर्य का मूल्याकंन
मुख्यमंत्री 'निशंक ’ ने कहा सबको साथ ले करेंगे विकास
राजेन्द्र जोशी
देहरादून । प्रदेश भाजपा में उठे तूफान की परिणिति के रूप में डा० रमेश पोखरियाल 'निशंकÓ राज्य के पांचवे मुख्यमंत्री बने। वे अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। राज्य गठन के पूर्व उत्तरप्रदेश में वे उत्तराचंल विकास मंत्री थे। राज्य के विकास की जिम्मेदारी उसी वक्त उन पर आ गयी थी। उत्तरप्रदेश में रहते हुए उन्होने विकास के लिये कई महत्वपूर्ण कार्यं भी किये । उन्होने गोविन्द बल्लभ पंत नारायण दत्त तिवारी व फिर हेमवती नन्दन बहुगुणा के विकास के सपनों को आगे बढ़ाया । उन्होने राज्य के गठन में भी सडक़ के आन्दोलन से लेकर उत्तरप्रदेश की विधान सभा तक में आवाज उठायी। राज्य के गठन के वक्त हरिद्वार और उधमसिंह नगर को शामिल किये जाने को लेकर जबरदस्त विवाद था इन विवादों को हल क रने के लिए 'निशंकÓ ने अकाली नेताओं के साथ ही ममता बनर्जी से भी सम्पर्क किया। उन्होने दोनों ही जिलों के लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य के विकास में उनकी अनदेखी नहीं होगी। येन-केन-प्रकारेण दोनों ही जिलों के लोग खासकर सिक्ख और बंगाली समुदाय ने 'निशंकÓ पर भरोसा किया। इस बीच राज्य गठन हो गया। नये राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया। उस वक्त राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में 'निशंकÓ की दावेदारी सबसे मजबूत थी, लेकिन यह बात राज्य के कुछ नेताओं को रास नहीं आयी। प्रदेश में क्षेत्रीयता को आधार बनाते हुए कई सारे दावेदार हो गये। निशंक विरोधी पहाड़ के नेताओं ने उन पर कई सारे आरोप तक लगाये, लेकिन निशंक चुप रहे। विवाद बढ़ता देख पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता नित्यानन्द स्वामी को मुख्यमंत्री बना दिया। जिसको लेकर कुछ जनाधार विहीन नेताओं ने एक बार फिर क्षेत्रीयता को मुद्दा बनाया। साफ सुथरी छवि वाले संघर्षशील 'निशंकÓ को मोहरा बनाने से भी ये नेता नहीं चूके। लिहाजा पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में संघ की पृष्ठभूमि वाले कोश्यारी और 'निशंकÓ शामिल नहीं हुए बाद में कुछ महीनों के पश्चात असंतुष्टों ने स्वामी हटाओ मुहिम चलायी।
उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सभापति रह चुके स्वामी को हटा दिया गया और 'निशंकÓ को दरकिनार करते हुए कोश्यारी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। कार्यकर्ताओं में पकड़ के बावजूद कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा पहला विधानसभा चुनाव हार गयी। वजह साफ थी कि मुख्यमंत्री के सभी दावेदार चुनाव में पार्टी को जिताने के बजाय एक दूसरे को हराने में जुट गये। राज्य में मजबूत जनाधार वाली भाजपा पृथक राज्य बनाने के बाद भी चुनाव में दर किनार कर दी गयी। ऐसे में श्री मनोहरकांत ध्यानी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये। श्री ध्यानी ने सुस्त पड़ गये पार्टी कार्यकताओं में नयी जान $$फूंकी। राज्य की जन समस्याओं पर आन्दोलन भी किया। लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व से किन्ही खास बजहों से श्री ध्यानी का तालमेल कमजोर हो गया और फिर वहीं कोश्यारी प्रदेश अध्यक्ष हो गये। इस दौरान श्री 'निशंकÓ भी चुनाव हारकर अपना अधिक समय पार्टी को मजबूत करने में लगाते रहे। पांच साल तक तिवारी सरकार में भी कांग्रेसिंयों की उठापटक भी जारी रही। चुनाव में हार के बावजूद 'निशंकÓ ने धैर्य नहीं खोया वे साहित्यिक गतिविधियों में व्यस्त हो गये। साथ ही अपने निर्वाचन क्षेत्र में भी सम्पर्क बनाये रहे। इस बीच दूसरे विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में वापसी हुई इस चुनाव में भी कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ पदों के दावेदारों पर नजर गढ़ायी लिहाजा भाजपा के कुछ शीर्ष नेता चुनाव में मात खा गये। इस बीच जीत कर आये दावेदारों ने खंण्डूरी को सत्ता सौंपे जाने का पुरजोर विरोध किया। लेकिन 'निशंकÓ इस दौरान मूक दर्शक बने रहे। वे पार्टी नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़े रहे। उन्होने अपनी महत्वाकांक्षा के बजाय पार्टी नेतृत्व के निर्णय को तजरीह दी। इस बीच राज्य में परम्परागत तरीके से असंतुष्टों ने खण्डूरी हटाओ मुहिम एक बार फिर चलायी ये असंतुष्ट कुछ मौकों पर 'निशंकÓ के भी अपने साथ होने का दावा करते रहे। असंतुष्टों का मानना है कि खंण्डूरी के मुख्यमंत्री रहते पार्टी को नुकसान हो रहा है। उनके इस दावे के जवाब में खण्डूरी समर्थक स्थानीय निकाय,पंचायत चुनाव और उप चुनाव के नतीजों का हवाला देते रहे। लेकिन असंतुष्टों का कथन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सही साबित कर दिया। पार्टी को सभी सीटों पर बुरी तरह हार मिली असंतुष्टों ने खण्डूरी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और उन्हे हटाने के लिए केन्दीय नेतृत्व पर दबाव बनाने लगे। धीरे-धीरे कर पार्टी विधायक खण्डूरी और उनके विरोधी खेमों में बंट गये। नये मुख्यमंत्री के रूप कोश्यारी पंत और 'निशंकÓ का नाम उभरा। विधायकों की बैठक हुई जिसमें कभी खंण्डूरी समर्थक तो कभी कोश्यारी समर्थक विधायकों की गणना में आगे दिखे। पंत और 'निशंकÓ दोनों ही शुरू में निर्विवाद दीख रहे थे। लेकिन बाद में पंत कोशरी खेमे के दावेदार बताये जाने लगे। जानकार बताते हैं कि विधायक दल की देहरादून और दिल्ली में बैठकें हुई जिसमें खंण्डूरी के साथ विधायक ज्यादा मिले। इसी बीच 'निशंकÓ के नाम पर भी मतदान कराया गया जिसमें 'निशंकÓ बाजी मार गये। हालांकि पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि केन्द्रीय नेतृत्व और विधायकों को मैनेज करने में श्री प्रकाश पंत और उनके गुट के लोग असफल रहे। लिहाजा सत्ता की बागडोर 'निशंकÓ के हाथ आ गयी जानकार इसे श्री 'निशंकÓ के धैर्य और राजनैतिक कौशल का नतीजा बताते हैं। इन सब मुद़दों पर 'निशंकÓ एक खास बातचीत में कुछ खास टिप्पणी नहीं करते हैं। वे कहते हैं कि पार्टी की मजबूती और क्षेत्र का उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। असंतोष के मुद़दे पर वे सब को साथ लेकर चलने की बात करते हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में पार्टी के शीर्ष नेता मनोहकांत ध्यानी, भगत सिंह कोश्यारी, नित्यानन्द स्वामी तथा भुवनचन्द्र खण्डूरी का आर्शीवाद उन्होने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही ले लिया। वे इन नेताओं के आर्शीवाद और बच्ची सिंह रावत प्रकाश पंत त्रिवेन्द्र रावत केदार सिंह फोनिया, व हरभजन सिंह चीमा, सुरेशचन्द्र जैन के सुझावों को अमल में लाएगें और पार्टी को मजबूती देंगे। इसके अलावा राज्य के विकास के लिए विपक्ष के नेताओं के सहयोग की भी उन्हे अपेक्षा है। वे कहते हैं कि राष्ट्र में रहने वाला हर व्याक्ति चाहे वह कहीं का हो किसी भी वर्ग से हो सभी का सहयोग विकास में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री 'निशंकÓ की मानें तो राज्य में क्या गढ़वाल, क्या कुमांऊऔर क्या गैर पर्वतीय मूल के लोग सभी उनके लिए सम्मानित हैं और वे सभी के साथ मिलकर राज्य के विकास को नयी ऊंचाईयां देेगे। प्रदेश की अर्थिक हालात को वे एक चुनौती मानते हैं लेकिन उन्हे विश्वास है कि केन्द्र के सहयोग के साथ ही अधिकारी,कर्मचारी और जनता के सहयोग से इस मोर्चे पर भी उन्हे सफलता मिलेगी। वे कहते हैं कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होने बिजली पानी के संकट के हल के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। जिस पर प्रदेश के लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखी है। प्रदेश के विभिन्न लोगों ने सरकारी कार्यालयों में मारे गये छापे का भी स्वागत किया है। ये छापे मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश भर के सरकारी कार्यालयों में एक साथ मारे गये थे जिसमें लगभग एक हजार से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित पाये गये थे। मुख्यमंत्री 'निशंकÓ का मानना है कि पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ सरकारी कामकाज से राज्य के विकास को गति मिलेगी।
प्रदेश के युवा मृदुभाषी मुख्यमंत्री 'निशंकÓ के बयान और जनता की अपेक्षायें तथा पार्टी की एक जुटता इन तीनों का ही आकलन फिलहाल भविष्य बताएगा लेकिन 'निशंकÓ के आने के बाद प्रदेश के लोगों में जो उत्साह है उसे प्रदेश तथा भाजपा दोनों के ही भविष्य के लिए शुभ माना जा रहा है।

Sunday, March 29, 2009

कांग्रेस शहीदों के साथ है या शहीदों के हत्यारे के साथ?




राजेन्द्र जोशी
देहरादून, । राज्य आन्दोलनकारी की हत्या के मामले में आरोपी कांग्रेसी नेता की पहचान तथा इसके बाद हो होहल्ला मचने के परिणामस्वरूप कांग्रेस नेता का प्रवक्ता पद से जबरन इस्तीफा और अब राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने की मुहिम ने समूचे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को करारा झटका लगा है। जहां आन्दोलनकारी शक्तियां अब कांग्रेस के इस नेता को कांग्रेस से निकाल बाहर करने की मांग करने लगे हैं,वहीं इसे कांग्रेस की दोगली नीति तथा जनता को गुमराह करने का आरोप भी कांग्रेस पर लगने लगा है।
मामले में राज्य आन्दोलनकारी ,युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष तथा भाजपा नेता ने कांग्रेस को चेताया है कि वह प्रदेश की जनता को मूर्ख प समझे। उन्होने कांग्रेस के हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत द्वारा मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्थल से चुनाव प्रचार करने पर आपत्ति करते हुए कहा कि कांग्रेस शहीदों के स्मारकों एवं शहीद स्थलों पर प्रवेश का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से जवाबतलबी करते हुए कहा कि तीन अक्टूवर 1994 करनपुर गोलीकांड के आरोपी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सूर्यकांत धस्माना को क्या कांग्रेस पार्टी ने अपने पद से इस्तीफा देने के निर्देश दिये हैं या यह कांग्रेस की नौटंकी है।
उन्होने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी राज्य आन्दोलन के शहीदों के हत्यारोंं को अपने गले लगा रही है वहीं कंाग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत रामपुर तिराहा शहीद स्थल से अपने प्रचार का श्री गणेश कर शहीदों की शहादत, महिलाओं के साथ हुआ अपमान का मखौल उड़ाकर तमाशा कर झूठी श्रद्घांजलि दे रहे हैं। उन्होने कांग्रेस से जवाब मांगा है कि वह राज्य आन्दोलन के शहीदों व हत्यारों के बारे में अपनी नीति स्पष्ठï करे। उन्हेाने कहा कि कांग्रेस जहां एक ओर शहीद स्थल से चुनाव प्रचार शुरू करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर वह शहीदों के हत्यारे को गले से भी लगा कर रखना चाहती है। उन्होने कांग्रेस से कहा कि वह साफ बताये कि वह शहीदों के साथ है या शहीदों के हत्यारे के साथ।
इस मामले के तूल पकडऩे के साथ ही कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ गयी है। कांग्रेस के भीतर भी प्रवक्ता रहे धस्माना के विरोधी स्वर काफी मुखर होने लगे हैं। वरिष्ठï कांग्रेसी नेताओं का कहना है पार्टी इस हालात में लोकसभा चुनाव में किस मुंह से जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस के ही कई वरिष्ठï नेताओं का कहना है कि हमने तो पहले ही पार्टी में इस बात को उठाया था कि राज्य आन्दोलनकारी की हत्यारोपी को अभी पार्टी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इनका कहना था कि उन्होने उस समय भी कहा था कि जब यह मामला न्यायालय से समाप्त हो जाय तो तभी इन्हे पार्टी की सदस्यता देनी चाहिए लेकिन उस समय हमारी बात को अनसुना कर दिया गया और इस समय लोकसभा के दो प्रत्याशियों की जिद के बाद श्री धस्माना को पार्टी में शामिल कर दिया गया। जो अब कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। वहीं राजनैतिक विश£ेषकों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस मामले के उठने ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है।
बहरहाल अब इस मामले को लेकर प्रदेश में कांग्रेस के सामने अपनी स्थिति साफ करने की समस्या आ खड़ी हुई है। प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद भी कांग्रेस के प्याले में आया यह तूफान है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और कांग्रेस को कुछ बोलते भी नहीं बन रहा है।

Thursday, March 5, 2009

नये परिसीमन ने बदला उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव का नक्शा

राजेन्द्र जोशी
पर्वतीय ईलाकों में मूलभूत सुखसुविधाओं के अभाव के कारण हुए पलायन ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या को लेकर चुनावी नक्शा ही बदल कर रख दिया है। मतदाता सूची में संशोधन के बाद आये ताजे आंकड़े तो कम से कम यह ही बयंा कर रहे हैं। नये परिसीमन के बाद उभरी लोकसभा क्षेत्रों की तस्वीर में पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन किये ये लोग निर्णायक भूमिका में दिखायी दे रहे हैं।
पिछली बार वर्ष 2004 में हुये लोकसभा चुनाव में जहां टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जहां 12 लाख 81 हजार 509 मतदाता थे वहीं इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में यहां से एक लाख 48 हजार 788 मतदाता कम हो गये हैं। इसी तरह पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में जहां पिछली बार 10 लाख 66 हजार 840 मतदाता थे वहीं यहां इस बार 19 हजार 929 मतदाता कम हुए हैं। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार 12 लाख 50 हजार 345 मतदाता थे इस बार इस क्षेत्र में 9 हजार 937 मतदाता कम हुये हैं। जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व हुए चुनाव में 9 लाख 9 हजार 738 मतदाता थे यहां इस बार बढ़ कर यह संख्या 12 लाख 78 हजार 262 हो गयी है। जबकि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में पूर्व में 10 लाख 9 हजार 457 मतदाता थे इस बार यहां भी यह संख्या बढ़ कर 10 लाख 16 हजार 301 हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार इन चुनावों में राज्य के मैदानी ईलाकों में जहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी साफ दिखायी दे रही है वहीं इस संख्या में पर्वतीय ईलाकों में कमी झलक रही है। मतदाताओं की इसी बेरूखी के कारण उम्मीदवारों को मैदानी क्षेत्रों को अब ज्यादा तवज्जों देनी होगी।
विकास योजनाओं को लेकर यदि मतदाताओं की पर्वतीय क्षेत्रों के प्रति उपेक्षा को देखा जाये तो इसका प्रभाव अब राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखा जाएगा। क्योंकि विकास योजनाओं के लिये धनराशि का आवंटन जहां जनसंख्या के आधार पर होता है वहीं राजनीतिक दल भी अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में ही विकास योजनाओं के लिए जोर लगाते हैं। साथ ही उनकी विकास की प्राथमिकताओं में ईलाके पहले आते हैं जहां मतदाताओं का घनत्व ज्यादा होता है। ऐसे में पहले से ही विकसित देहरादून,हरिद्वार उधमसिंह नगर जैसे तराई के ईलाकों में ही विकास बढ़ेगा, और विकास की बाट जोह रहे पर्वतीय ईलाके पहले की ही तरह उपेक्षा का शिकार बने रहेंगे। इस बदलाव का राजनीतिक समीकरणों पर भी प्रभाव पडऩा लाजमी है। खासकर हरिद्वार संसदीय सीट पर जहां मुसलमानों तथा दलितों और पिछड़ा वर्ग का बाहूल्य था वहीं बाहर से आकर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में बसे पर्वतीय मूल के मतदाता भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करेंगे। परिसीमन के बाद हरिद्वार लोकसभा में शामिल हुई ऋषिकेश, डोईवाला तथा धरमपुर विधानसभा क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। क्षेत्रीय आधार पर जहां इन सीटों पर पर्वतीय लोगों की बहुतायत है वहीं जातीय आधार पर सवर्णो ंका भी भारी बाहुल्य है। ऐसे में जातीय और क्षेत्रीय आधार पर चुनाव लडऩे वाले दलों को परिसीमन और पहाड़ से पलायन का असर चुनौती बनेगा। यही हाल टिहरी, पौड़ी तथा उधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। पौड़ी लोकसभा सीट अब से पहले देहरादून शहर के बूते चुनाव जीतने वाले को नरेन्द्र नगर तथा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का रूख करना पड़ेगा जबकि टिहरी के उम्मीदवारों के लिए अब देहरादून शहर ही असली रणभूमि बनेगा। जहां कि परिसीमन के बाद तीन शहरी सीटें टिहरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल हो गयी हैं। इसी तरह उधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट के बूते चुनाव में दखल रखने वालों को रामनगर जैसे पर्वतीय अंचल में घुसपैठ बनानी होगी। जबकि अल्मोड़ा आरक्षित लोकसभा सीट पर सवर्ण जातियों का एक बार फिर निर्णायक रोल होगा।

Tuesday, March 3, 2009

राज्य में दो साल में दो लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े

राजेन्द्र जोशी
देहरादून, 3 मार्च । प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में इस बार करीब दो लाख तेरह हजार 388 मतदाता बढ़ गये हैं। इसके साथ ही मतदान केन्द्र ों की संख्या में भी खासा ईजाफा हुआ है।
राज्य के निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाता सूचियों में संशोधन के बाद मतदाताओं की संख्या 57 लाख 31 हजार 277 हो गयी है। जिसमें लगभग 28 लाख पुरूष मतादाता है जबकि लगभग 27 लाख महिला वोटर हैं। टिहरी लोकसभायी क्षेत्र में करीब 11 लाख 32 हजार 721 मतदाता हैं जबकि पौड़ी गढवाल संसदीय क्षेत्र में 10 लाख 47 हजार 711 मतदाता हैं। अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 16 हजार 301 और नैनीताल -उधमसिंह नगर लोक सभा क्षेत्र में 12 लाख 60 हजार 282 मतदाता हैं। वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए इस बार 12 लाख 78 हजार 262 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। परिसीमन के बाद हरिद्वार संसदीय सीट सामान्य कर दी गयी है जबकि अल्मोड़ा सीट को आरक्षित किया गया है।
प्रदेश की सयुंक्त निर्वाचन अधिकारी डा0 हेमलता ढ़ौडियाल ने बताया कि राज्य में 96 फीसदी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बना दिये गये हैं। इसके अलावा फोटोयुक्त मतदातासूची भी तैयार कर ली गयी है। उन्होने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के सख्ती से पालन के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया कि आचार संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी मंत्रियों और दर्जाधारी लोगों को दे दी गयी है। श्रीमती ढौडियाल ने बताया कि आचार संहिता के अर्तगत राज्य के जिन स्थानों पर लगे राज्य सरकार की उपलŽिधयों से सम्बधित होल्डिंग हटा दी गयी है। उन्होने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पांचों संसदीय क्षेत्र में 6456 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि टिहरी संसदीय सीट के लिए 1840, पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में 1876, अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में 1787,नैनीताल संसदीय क्षेत्र में 1728 और हरिद्वार में 1782 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें चमोली जिले के थराली विकासखण्ड क्षेत्र का बहतारा मतदान केन्द्र मुख मार्ग से सर्वाधिक 45 किलोमीटर दूर हैं जहां पोलिंग पार्टी को पहुंचने के लिये दो दिन पहले ही रवाना किया जाएगा। उन्होने बताया कि राज्य में सबसे कम 14 मतदाता वाला मतदान केन्द्र पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के लालढ़ाग में हैं इसी तरह टिहरी संसदीय क्षेत्र में मसाऊ मतदान केन्द्र पर 36 और बरसी केन्द्र मात्र 54 मतदाता हैं। राज्य में सर्वाधिक मतादाता वाला मतदान केन्द्र में हरिद्वार संसदीय का पटेलनगर मतदान केन्द्र हैं जहां 1459 मतदाता हैं।

Thursday, February 26, 2009

जल विद्युत परियोजना स्थगित करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक


राजेन्द्र जोशी नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन लोहारीनाग पाला जल विद्युत परियोजना को स्थगित करने के केंद्र सरकार के 19 फरवरी के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है । न्यायमूर्ति पीसी पंत तथा न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की संयुक्त खंडपीठ में देहरादून की संस्था रूरल लिटीगेशन एंड इंटाइटिलमेंट केंद्र रूलेक की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 19 फरवरी को एक आदेश जारी कर उत्तरकाशी में चल रही लोहारीनाग पाला जल विद्युत परियोजना का कार्य रोक दिया। पूर्व में एक उच्चस्तरीय कमेटी ने परियोजना का कार्य चालू रखने की संस्तुति दी थी। तब भी सरकार ने परियोजना का कार्य रोक दिया। परियोजना से गंगा की अविरल धारा प्रभावित नहीं हो रही है और न ही इससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। याचिका में परियोजना पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद सरकार द्वारा उसे स्थगित करने को जनहित के खिलाफ बताते हुए न्यायालय से सरकार के 19 फरवरी के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई। याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय की संयुक्त पीठ ने परियोजना स्थगित करने के केन्द्र सरकार के 19 फरवरी के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी। मामले में न्यायालय ने केंद्र एवं राज्य सरकार से छह सप्ताह के भीतर प्रतिशपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रूलेक प्रदेश सरकार द्वारा दो अन्य जलविद्युत परियोजनाओं पाला मनेरी 480 मेगावाट तथा भैंरोघाटी 381 मेगावाट की परियोजनाओं के बन्द किये जाने को लेकर भी नैनीताल उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर चुकी है।

Wednesday, February 25, 2009

जवाब दें ये तथाकथित गंगा प्रेमी व पर्यावरणविद ?





जलविद्युत परियोजनाओं को बंद कराने से आखिर किसे होगा फायदा ?

या केवल पुरस्कार पाने तक ही सीमित है ये ड्रामा?


राजेन्द्र जोशी

उत्तराखण्ड की गंगा घाटी में निमार्णाधीन जलविद्युत परियोजनाओं को बंद कराने के पीछे किन्ही लोगों का क्या उद्देश्य है? कहीं ये लोग उत्तराखण्ड की आर्थिक रीढ़ बनने जा रही इन परियोजनाओं को रोक कर इस नये राज्य को भिखारी तो नहीं बना देना चाहते या ये लोग कहीं विकास विरोधी तो नहीं ? गंगा का प्रवाह भला कोई रोक सकता है? ऐसे-ऐसे प्रश् आज आम उत्तराखण्डी नागरिकों के जेहन में कौंध रहे हैं। उन्हे लगता है गंगा की सफाई की जरूरत तो हरिद्वार से गंगा सागर तक के बीच होनी चाहिए न कि गोमुख से हरिद्वार के बीच। हां गंगा की पवित्रता का ध्यान यहां के लोगों को भी रखना होगा लेकिन विकास की कीमत पर गंगा पर बन रही जलविद्युत परियोजनाओं को यहां के लोग रोकना ठीक नहीं मानते। अब इन तथाकथित पर्यावरविदों तथा गंगा बचाओं के नाम पर पुरस्कार पाने वालों के खिलाफ एक आन्दोलन की जरूरत महसूस की जा रही है जो इस प्रदेश को अंधेरी सुरंग की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। अखिर देश तथा प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रूपया खर्च करने के बाद इन परियोजनाओं को रोकने का क्या मकसद है। इन परियोजनाओं पर देश तथा प्रदेश के हजारों रोजगार पा रहे लोगों को बेरोजगार कर क्या ये तथाकथित ''गंगाप्रेमी''े भीख का कटोरा इन बेरोजगार हुए लोगों के हाथों में थमाना चाहते हैं?

ण एक के बाद एक बंद हो रही निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं के कारण जहां प्रदेश की आर्थिकी प्रभावित हो रही है वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विद्युत उत्पादन को भी भारी हानि उठानी पड़ रही है। पर्यावरण तथा गंगा बचाओ आन्दोलनों के नाम पर हो रहे खेलों के कारण जहां इन परियोजनाओं की कीमत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है वहीं इन परियोजनाओं के बंद होने से हजारों लोग बेराजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। जानकारों का मानना है कि विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को किसी भी परियोजना के शुरू किये जाने से पहले जांचा-परखा जाना चाहिए था। ताकि करोड़ों खर्च होने के बाद परियोजनाओं के बंद किए जाने की नौबत ही न आये। अब ऐसे में परियोजनाओं के बंद होने के कारण होने वाली करोड़ों की क्षति के लिए भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए ताकि आमजन के पैसे का दुरपयोग न हो।

उल्लेखनीय है कि गंगा बचाने के नाम पर अब तक राज्य सरकार की दो महत्वाकांक्षी जल विद्युत परियोजनाओं में से 480 मेगावाट की पाला मनेरी जिसकी लागत दो हजार करोड़ रूपये आंकी गयी थी और इस पर सरकार ने 80 करोड़ रूपये खर्च भी कर दिये थे बीती जून माह में बंद कर दी गयी वहीं 381 मेगावाट की भैरोंघाटी योजना जिस पर निर्माण की अनुमानित लागत भी लगभग दो हजार करोड़ आंकी गयी थी को भी बंद करने के आदेश प्रदेश सरकार प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के पहले उत्तरकाशी तथा बाद में दिल्ली में अनशन पर बैठने के कारण पहले ही बंद की जा चुकी हैं और अब एनटीपीसी बनायी जा रही 600 मेगावाट की लोहारी नागपाला जलविद्युत परियोजना जिसकी लागत 22सौ करोड़ रूपये आंकी गयी थी, पिछले तीन साल को निर्माणाधीन है, तथा जिसका लगभग 30 से 35 फीसदी निर्माणकार्य पूरा भी हो चुका है और इस पर एनटीपीसी लगभग 600 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं, पर भी केन्द्र सरकार ने 20 फरवरी को बंद करने का निर्णण ले लिया है। जहां तक पाला मनेरी तथा भैंरोघाटी परियोजनाओं का सवाल है इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद इनसे प्रदेश को पूरी की पूरी बिजली मिलनी थी और जो प्रदेश को जहां ऊर्जा के क्षेत्र में स्वावलम्बी बनाती वहीं इससे प्रदेश को अतिरिक्त आय भी होती लेकिन गंगा बचाओं अभियान की भेंट ये योजनाऐं चढ़ गयी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी बिजली की मांग को पूरा करने में मददगार होती। जहां तक लोहारी नागपाला योजना की बात की जाय इसे भले ही केन्द्र सरकार का उपक्रम एनटीपीसी ही क्यों न बना रहा है लेकिन इससे प्रदेश को 13 फीसदी बिजली मुफ्त में मिलनी थी। सवाल मुफ्त में बिजली मिलने का नहीं सवाल है नये राज्य की आर्थिकी का भी और सवाल है देश तथा राज्य के उन लोगों का जिनको इन योजनाओं के बंद होने के कारण बेरोजगार होना पड़ा है।

गंगा बचाओं तथा पर्यावरण आन्दोलनों के कारण टिहरी परियोजना का भी कमोवेश यही हाल हुआ। 1972 में 196 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना पूर्ण होने पर 6500 करोड़ तक जा पहुंची है। जिससे निर्माण में जहां लागत बढ़ी है वहीं देश मिलने वाली बिजली में भी देरी हुई है उस वक्त भी पर्यावरण और समाज सेवा से जुड़े होने का दावा करने वाले लोग विकास में आम जनता की नजर में बाधक बनते दीख रहे थे। इनमें से कुछ को राष्ट्रीय सम्मान तक भी प्रदान किया गया। गंगा तथा पर्यावरण के नाम पर रोज-रोज इन बांधों के खिलाफ आन्दोलनों से अखिर किन लोगों को इसका फायदा पहुंच रहा है इसके भी जांच किए जाने की आवश्यकता है। परियोजनाओं के लगातार विरोध के बाद अब स्थानीय लोग भी इन तथाकथित गंगा बचाओ तथा पर्यावरण बचाओ के नाम पर आन्दोलन कर रहे लोगों के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। क्योंकि पिछले अनुभवों के आधार पर टिहरी बांध निर्माण को लेकर आन्दोलन करने वालों के समय के साथ हुए बदलाव की मानसिकता के वाकिफ हैं। अब आम जनता इन लोगों को चिन्हित कर चुकी है। चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल के अनुसार अकेली लोहारी नागपाला परियोजना से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1500 से ज्यादा बेरोजगार जुड़े हुए हैं। केन्द्र सरकार ने परियोजना को रोक कर जहां पूरे देश का आर्थिक नुकसान किया है वहीं युवाओं को भी बेराजगार कर दिया है। क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों तथा समाजसेवियों का कहना है यदि इसी तरह देश तथा प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बनने जा रही इन परियोजनाओं का इस तरह विरोध होता रहा तो देश के तथा प्रदेश के सामने संकट पैदा हो जाएगा। वहीं इनका कहना है कि गंगा क ो साफ रखने की जो लोग सोच रहे हैं उन्हे हरिद्वार से लेकर गंगा सागर तक गंगा की दशा पर सोचना होगा न कि गंगोत्री से हरिद्वार तक के बारे में। इनका कहना है गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक गंगां वैसी भी साफ है और यहां से बह रहे पानी का उपयोग देश तथा राज्य क ो मिलने वाली ऊर्जा परियोजनाओं में किया जाना चाहिए।