Sunday, March 29, 2009

कांग्रेस शहीदों के साथ है या शहीदों के हत्यारे के साथ?




राजेन्द्र जोशी
देहरादून, । राज्य आन्दोलनकारी की हत्या के मामले में आरोपी कांग्रेसी नेता की पहचान तथा इसके बाद हो होहल्ला मचने के परिणामस्वरूप कांग्रेस नेता का प्रवक्ता पद से जबरन इस्तीफा और अब राज्य आन्दोलनकारियों द्वारा कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करने की मुहिम ने समूचे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को करारा झटका लगा है। जहां आन्दोलनकारी शक्तियां अब कांग्रेस के इस नेता को कांग्रेस से निकाल बाहर करने की मांग करने लगे हैं,वहीं इसे कांग्रेस की दोगली नीति तथा जनता को गुमराह करने का आरोप भी कांग्रेस पर लगने लगा है।
मामले में राज्य आन्दोलनकारी ,युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष तथा भाजपा नेता ने कांग्रेस को चेताया है कि वह प्रदेश की जनता को मूर्ख प समझे। उन्होने कांग्रेस के हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी हरीश रावत द्वारा मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्थल से चुनाव प्रचार करने पर आपत्ति करते हुए कहा कि कांग्रेस शहीदों के स्मारकों एवं शहीद स्थलों पर प्रवेश का नैतिक अधिकार खो चुकी है। उन्होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से जवाबतलबी करते हुए कहा कि तीन अक्टूवर 1994 करनपुर गोलीकांड के आरोपी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सूर्यकांत धस्माना को क्या कांग्रेस पार्टी ने अपने पद से इस्तीफा देने के निर्देश दिये हैं या यह कांग्रेस की नौटंकी है।
उन्होने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी राज्य आन्दोलन के शहीदों के हत्यारोंं को अपने गले लगा रही है वहीं कंाग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत रामपुर तिराहा शहीद स्थल से अपने प्रचार का श्री गणेश कर शहीदों की शहादत, महिलाओं के साथ हुआ अपमान का मखौल उड़ाकर तमाशा कर झूठी श्रद्घांजलि दे रहे हैं। उन्होने कांग्रेस से जवाब मांगा है कि वह राज्य आन्दोलन के शहीदों व हत्यारों के बारे में अपनी नीति स्पष्ठï करे। उन्हेाने कहा कि कांग्रेस जहां एक ओर शहीद स्थल से चुनाव प्रचार शुरू करने की बात करती है वहीं दूसरी ओर वह शहीदों के हत्यारे को गले से भी लगा कर रखना चाहती है। उन्होने कांग्रेस से कहा कि वह साफ बताये कि वह शहीदों के साथ है या शहीदों के हत्यारे के साथ।
इस मामले के तूल पकडऩे के साथ ही कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ गयी है। कांग्रेस के भीतर भी प्रवक्ता रहे धस्माना के विरोधी स्वर काफी मुखर होने लगे हैं। वरिष्ठï कांग्रेसी नेताओं का कहना है पार्टी इस हालात में लोकसभा चुनाव में किस मुंह से जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस के ही कई वरिष्ठï नेताओं का कहना है कि हमने तो पहले ही पार्टी में इस बात को उठाया था कि राज्य आन्दोलनकारी की हत्यारोपी को अभी पार्टी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इनका कहना था कि उन्होने उस समय भी कहा था कि जब यह मामला न्यायालय से समाप्त हो जाय तो तभी इन्हे पार्टी की सदस्यता देनी चाहिए लेकिन उस समय हमारी बात को अनसुना कर दिया गया और इस समय लोकसभा के दो प्रत्याशियों की जिद के बाद श्री धस्माना को पार्टी में शामिल कर दिया गया। जो अब कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। वहीं राजनैतिक विश£ेषकों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस मामले के उठने ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है।
बहरहाल अब इस मामले को लेकर प्रदेश में कांग्रेस के सामने अपनी स्थिति साफ करने की समस्या आ खड़ी हुई है। प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद भी कांग्रेस के प्याले में आया यह तूफान है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और कांग्रेस को कुछ बोलते भी नहीं बन रहा है।

Thursday, March 5, 2009

नये परिसीमन ने बदला उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव का नक्शा

राजेन्द्र जोशी
पर्वतीय ईलाकों में मूलभूत सुखसुविधाओं के अभाव के कारण हुए पलायन ने लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या को लेकर चुनावी नक्शा ही बदल कर रख दिया है। मतदाता सूची में संशोधन के बाद आये ताजे आंकड़े तो कम से कम यह ही बयंा कर रहे हैं। नये परिसीमन के बाद उभरी लोकसभा क्षेत्रों की तस्वीर में पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन किये ये लोग निर्णायक भूमिका में दिखायी दे रहे हैं।
पिछली बार वर्ष 2004 में हुये लोकसभा चुनाव में जहां टिहरी लोकसभा क्षेत्र में जहां 12 लाख 81 हजार 509 मतदाता थे वहीं इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में यहां से एक लाख 48 हजार 788 मतदाता कम हो गये हैं। इसी तरह पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में जहां पिछली बार 10 लाख 66 हजार 840 मतदाता थे वहीं यहां इस बार 19 हजार 929 मतदाता कम हुए हैं। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार 12 लाख 50 हजार 345 मतदाता थे इस बार इस क्षेत्र में 9 हजार 937 मतदाता कम हुये हैं। जबकि हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व हुए चुनाव में 9 लाख 9 हजार 738 मतदाता थे यहां इस बार बढ़ कर यह संख्या 12 लाख 78 हजार 262 हो गयी है। जबकि अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में पूर्व में 10 लाख 9 हजार 457 मतदाता थे इस बार यहां भी यह संख्या बढ़ कर 10 लाख 16 हजार 301 हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार इन चुनावों में राज्य के मैदानी ईलाकों में जहां मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी साफ दिखायी दे रही है वहीं इस संख्या में पर्वतीय ईलाकों में कमी झलक रही है। मतदाताओं की इसी बेरूखी के कारण उम्मीदवारों को मैदानी क्षेत्रों को अब ज्यादा तवज्जों देनी होगी।
विकास योजनाओं को लेकर यदि मतदाताओं की पर्वतीय क्षेत्रों के प्रति उपेक्षा को देखा जाये तो इसका प्रभाव अब राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी देखा जाएगा। क्योंकि विकास योजनाओं के लिये धनराशि का आवंटन जहां जनसंख्या के आधार पर होता है वहीं राजनीतिक दल भी अपने उम्मीदवारों की जीत के लिए अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र में ही विकास योजनाओं के लिए जोर लगाते हैं। साथ ही उनकी विकास की प्राथमिकताओं में ईलाके पहले आते हैं जहां मतदाताओं का घनत्व ज्यादा होता है। ऐसे में पहले से ही विकसित देहरादून,हरिद्वार उधमसिंह नगर जैसे तराई के ईलाकों में ही विकास बढ़ेगा, और विकास की बाट जोह रहे पर्वतीय ईलाके पहले की ही तरह उपेक्षा का शिकार बने रहेंगे। इस बदलाव का राजनीतिक समीकरणों पर भी प्रभाव पडऩा लाजमी है। खासकर हरिद्वार संसदीय सीट पर जहां मुसलमानों तथा दलितों और पिछड़ा वर्ग का बाहूल्य था वहीं बाहर से आकर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में बसे पर्वतीय मूल के मतदाता भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करेंगे। परिसीमन के बाद हरिद्वार लोकसभा में शामिल हुई ऋषिकेश, डोईवाला तथा धरमपुर विधानसभा क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। क्षेत्रीय आधार पर जहां इन सीटों पर पर्वतीय लोगों की बहुतायत है वहीं जातीय आधार पर सवर्णो ंका भी भारी बाहुल्य है। ऐसे में जातीय और क्षेत्रीय आधार पर चुनाव लडऩे वाले दलों को परिसीमन और पहाड़ से पलायन का असर चुनौती बनेगा। यही हाल टिहरी, पौड़ी तथा उधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। पौड़ी लोकसभा सीट अब से पहले देहरादून शहर के बूते चुनाव जीतने वाले को नरेन्द्र नगर तथा देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों का रूख करना पड़ेगा जबकि टिहरी के उम्मीदवारों के लिए अब देहरादून शहर ही असली रणभूमि बनेगा। जहां कि परिसीमन के बाद तीन शहरी सीटें टिहरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल हो गयी हैं। इसी तरह उधमसिंह नगर नैनीताल लोकसभा सीट के बूते चुनाव में दखल रखने वालों को रामनगर जैसे पर्वतीय अंचल में घुसपैठ बनानी होगी। जबकि अल्मोड़ा आरक्षित लोकसभा सीट पर सवर्ण जातियों का एक बार फिर निर्णायक रोल होगा।

Tuesday, March 3, 2009

राज्य में दो साल में दो लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े

राजेन्द्र जोशी
देहरादून, 3 मार्च । प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में इस बार करीब दो लाख तेरह हजार 388 मतदाता बढ़ गये हैं। इसके साथ ही मतदान केन्द्र ों की संख्या में भी खासा ईजाफा हुआ है।
राज्य के निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाता सूचियों में संशोधन के बाद मतदाताओं की संख्या 57 लाख 31 हजार 277 हो गयी है। जिसमें लगभग 28 लाख पुरूष मतादाता है जबकि लगभग 27 लाख महिला वोटर हैं। टिहरी लोकसभायी क्षेत्र में करीब 11 लाख 32 हजार 721 मतदाता हैं जबकि पौड़ी गढवाल संसदीय क्षेत्र में 10 लाख 47 हजार 711 मतदाता हैं। अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 10 लाख 16 हजार 301 और नैनीताल -उधमसिंह नगर लोक सभा क्षेत्र में 12 लाख 60 हजार 282 मतदाता हैं। वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए इस बार 12 लाख 78 हजार 262 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं। परिसीमन के बाद हरिद्वार संसदीय सीट सामान्य कर दी गयी है जबकि अल्मोड़ा सीट को आरक्षित किया गया है।
प्रदेश की सयुंक्त निर्वाचन अधिकारी डा0 हेमलता ढ़ौडियाल ने बताया कि राज्य में 96 फीसदी मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बना दिये गये हैं। इसके अलावा फोटोयुक्त मतदातासूची भी तैयार कर ली गयी है। उन्होने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के सख्ती से पालन के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया कि आचार संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी मंत्रियों और दर्जाधारी लोगों को दे दी गयी है। श्रीमती ढौडियाल ने बताया कि आचार संहिता के अर्तगत राज्य के जिन स्थानों पर लगे राज्य सरकार की उपलŽिधयों से सम्बधित होल्डिंग हटा दी गयी है। उन्होने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पांचों संसदीय क्षेत्र में 6456 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि टिहरी संसदीय सीट के लिए 1840, पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में 1876, अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र में 1787,नैनीताल संसदीय क्षेत्र में 1728 और हरिद्वार में 1782 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें चमोली जिले के थराली विकासखण्ड क्षेत्र का बहतारा मतदान केन्द्र मुख मार्ग से सर्वाधिक 45 किलोमीटर दूर हैं जहां पोलिंग पार्टी को पहुंचने के लिये दो दिन पहले ही रवाना किया जाएगा। उन्होने बताया कि राज्य में सबसे कम 14 मतदाता वाला मतदान केन्द्र पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के लालढ़ाग में हैं इसी तरह टिहरी संसदीय क्षेत्र में मसाऊ मतदान केन्द्र पर 36 और बरसी केन्द्र मात्र 54 मतदाता हैं। राज्य में सर्वाधिक मतादाता वाला मतदान केन्द्र में हरिद्वार संसदीय का पटेलनगर मतदान केन्द्र हैं जहां 1459 मतदाता हैं।

Thursday, February 26, 2009

जल विद्युत परियोजना स्थगित करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक


राजेन्द्र जोशी नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन लोहारीनाग पाला जल विद्युत परियोजना को स्थगित करने के केंद्र सरकार के 19 फरवरी के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है । न्यायमूर्ति पीसी पंत तथा न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की संयुक्त खंडपीठ में देहरादून की संस्था रूरल लिटीगेशन एंड इंटाइटिलमेंट केंद्र रूलेक की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में कहा गया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 19 फरवरी को एक आदेश जारी कर उत्तरकाशी में चल रही लोहारीनाग पाला जल विद्युत परियोजना का कार्य रोक दिया। पूर्व में एक उच्चस्तरीय कमेटी ने परियोजना का कार्य चालू रखने की संस्तुति दी थी। तब भी सरकार ने परियोजना का कार्य रोक दिया। परियोजना से गंगा की अविरल धारा प्रभावित नहीं हो रही है और न ही इससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। याचिका में परियोजना पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद सरकार द्वारा उसे स्थगित करने को जनहित के खिलाफ बताते हुए न्यायालय से सरकार के 19 फरवरी के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई। याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय की संयुक्त पीठ ने परियोजना स्थगित करने के केन्द्र सरकार के 19 फरवरी के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी। मामले में न्यायालय ने केंद्र एवं राज्य सरकार से छह सप्ताह के भीतर प्रतिशपथ पत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रूलेक प्रदेश सरकार द्वारा दो अन्य जलविद्युत परियोजनाओं पाला मनेरी 480 मेगावाट तथा भैंरोघाटी 381 मेगावाट की परियोजनाओं के बन्द किये जाने को लेकर भी नैनीताल उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर चुकी है।

Wednesday, February 25, 2009

जवाब दें ये तथाकथित गंगा प्रेमी व पर्यावरणविद ?





जलविद्युत परियोजनाओं को बंद कराने से आखिर किसे होगा फायदा ?

या केवल पुरस्कार पाने तक ही सीमित है ये ड्रामा?


राजेन्द्र जोशी

उत्तराखण्ड की गंगा घाटी में निमार्णाधीन जलविद्युत परियोजनाओं को बंद कराने के पीछे किन्ही लोगों का क्या उद्देश्य है? कहीं ये लोग उत्तराखण्ड की आर्थिक रीढ़ बनने जा रही इन परियोजनाओं को रोक कर इस नये राज्य को भिखारी तो नहीं बना देना चाहते या ये लोग कहीं विकास विरोधी तो नहीं ? गंगा का प्रवाह भला कोई रोक सकता है? ऐसे-ऐसे प्रश् आज आम उत्तराखण्डी नागरिकों के जेहन में कौंध रहे हैं। उन्हे लगता है गंगा की सफाई की जरूरत तो हरिद्वार से गंगा सागर तक के बीच होनी चाहिए न कि गोमुख से हरिद्वार के बीच। हां गंगा की पवित्रता का ध्यान यहां के लोगों को भी रखना होगा लेकिन विकास की कीमत पर गंगा पर बन रही जलविद्युत परियोजनाओं को यहां के लोग रोकना ठीक नहीं मानते। अब इन तथाकथित पर्यावरविदों तथा गंगा बचाओं के नाम पर पुरस्कार पाने वालों के खिलाफ एक आन्दोलन की जरूरत महसूस की जा रही है जो इस प्रदेश को अंधेरी सुरंग की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। अखिर देश तथा प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रूपया खर्च करने के बाद इन परियोजनाओं को रोकने का क्या मकसद है। इन परियोजनाओं पर देश तथा प्रदेश के हजारों रोजगार पा रहे लोगों को बेरोजगार कर क्या ये तथाकथित ''गंगाप्रेमी''े भीख का कटोरा इन बेरोजगार हुए लोगों के हाथों में थमाना चाहते हैं?

ण एक के बाद एक बंद हो रही निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं के कारण जहां प्रदेश की आर्थिकी प्रभावित हो रही है वहीं ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर विद्युत उत्पादन को भी भारी हानि उठानी पड़ रही है। पर्यावरण तथा गंगा बचाओ आन्दोलनों के नाम पर हो रहे खेलों के कारण जहां इन परियोजनाओं की कीमत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है वहीं इन परियोजनाओं के बंद होने से हजारों लोग बेराजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। जानकारों का मानना है कि विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को किसी भी परियोजना के शुरू किये जाने से पहले जांचा-परखा जाना चाहिए था। ताकि करोड़ों खर्च होने के बाद परियोजनाओं के बंद किए जाने की नौबत ही न आये। अब ऐसे में परियोजनाओं के बंद होने के कारण होने वाली करोड़ों की क्षति के लिए भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए ताकि आमजन के पैसे का दुरपयोग न हो।

उल्लेखनीय है कि गंगा बचाने के नाम पर अब तक राज्य सरकार की दो महत्वाकांक्षी जल विद्युत परियोजनाओं में से 480 मेगावाट की पाला मनेरी जिसकी लागत दो हजार करोड़ रूपये आंकी गयी थी और इस पर सरकार ने 80 करोड़ रूपये खर्च भी कर दिये थे बीती जून माह में बंद कर दी गयी वहीं 381 मेगावाट की भैरोंघाटी योजना जिस पर निर्माण की अनुमानित लागत भी लगभग दो हजार करोड़ आंकी गयी थी को भी बंद करने के आदेश प्रदेश सरकार प्रोफेसर जीडी अग्रवाल के पहले उत्तरकाशी तथा बाद में दिल्ली में अनशन पर बैठने के कारण पहले ही बंद की जा चुकी हैं और अब एनटीपीसी बनायी जा रही 600 मेगावाट की लोहारी नागपाला जलविद्युत परियोजना जिसकी लागत 22सौ करोड़ रूपये आंकी गयी थी, पिछले तीन साल को निर्माणाधीन है, तथा जिसका लगभग 30 से 35 फीसदी निर्माणकार्य पूरा भी हो चुका है और इस पर एनटीपीसी लगभग 600 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं, पर भी केन्द्र सरकार ने 20 फरवरी को बंद करने का निर्णण ले लिया है। जहां तक पाला मनेरी तथा भैंरोघाटी परियोजनाओं का सवाल है इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद इनसे प्रदेश को पूरी की पूरी बिजली मिलनी थी और जो प्रदेश को जहां ऊर्जा के क्षेत्र में स्वावलम्बी बनाती वहीं इससे प्रदेश को अतिरिक्त आय भी होती लेकिन गंगा बचाओं अभियान की भेंट ये योजनाऐं चढ़ गयी। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी बिजली की मांग को पूरा करने में मददगार होती। जहां तक लोहारी नागपाला योजना की बात की जाय इसे भले ही केन्द्र सरकार का उपक्रम एनटीपीसी ही क्यों न बना रहा है लेकिन इससे प्रदेश को 13 फीसदी बिजली मुफ्त में मिलनी थी। सवाल मुफ्त में बिजली मिलने का नहीं सवाल है नये राज्य की आर्थिकी का भी और सवाल है देश तथा राज्य के उन लोगों का जिनको इन योजनाओं के बंद होने के कारण बेरोजगार होना पड़ा है।

गंगा बचाओं तथा पर्यावरण आन्दोलनों के कारण टिहरी परियोजना का भी कमोवेश यही हाल हुआ। 1972 में 196 करोड़ की लागत से बनने वाली यह परियोजना पूर्ण होने पर 6500 करोड़ तक जा पहुंची है। जिससे निर्माण में जहां लागत बढ़ी है वहीं देश मिलने वाली बिजली में भी देरी हुई है उस वक्त भी पर्यावरण और समाज सेवा से जुड़े होने का दावा करने वाले लोग विकास में आम जनता की नजर में बाधक बनते दीख रहे थे। इनमें से कुछ को राष्ट्रीय सम्मान तक भी प्रदान किया गया। गंगा तथा पर्यावरण के नाम पर रोज-रोज इन बांधों के खिलाफ आन्दोलनों से अखिर किन लोगों को इसका फायदा पहुंच रहा है इसके भी जांच किए जाने की आवश्यकता है। परियोजनाओं के लगातार विरोध के बाद अब स्थानीय लोग भी इन तथाकथित गंगा बचाओ तथा पर्यावरण बचाओ के नाम पर आन्दोलन कर रहे लोगों के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। क्योंकि पिछले अनुभवों के आधार पर टिहरी बांध निर्माण को लेकर आन्दोलन करने वालों के समय के साथ हुए बदलाव की मानसिकता के वाकिफ हैं। अब आम जनता इन लोगों को चिन्हित कर चुकी है। चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल के अनुसार अकेली लोहारी नागपाला परियोजना से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 1500 से ज्यादा बेरोजगार जुड़े हुए हैं। केन्द्र सरकार ने परियोजना को रोक कर जहां पूरे देश का आर्थिक नुकसान किया है वहीं युवाओं को भी बेराजगार कर दिया है। क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवियों तथा समाजसेवियों का कहना है यदि इसी तरह देश तथा प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बनने जा रही इन परियोजनाओं का इस तरह विरोध होता रहा तो देश के तथा प्रदेश के सामने संकट पैदा हो जाएगा। वहीं इनका कहना है कि गंगा क ो साफ रखने की जो लोग सोच रहे हैं उन्हे हरिद्वार से लेकर गंगा सागर तक गंगा की दशा पर सोचना होगा न कि गंगोत्री से हरिद्वार तक के बारे में। इनका कहना है गंगोत्री से लेकर हरिद्वार तक गंगां वैसी भी साफ है और यहां से बह रहे पानी का उपयोग देश तथा राज्य क ो मिलने वाली ऊर्जा परियोजनाओं में किया जाना चाहिए।

कैलाश मानसरोवर यात्रा जोशीमठ- मलारी मार्ग से शुरू करने को लेकर बहस शुरू



 राजेन्द्र जोशी

धारचूला -गंूजी मार्ग के बंद हो जाने बाद अब कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रदेश के ही जोशीमठ- मलारी मार्ग से भी यात्रा शुरू करने को लेकर बहस शुरू हो गई है। जिसे उत्तरपथ कहा जाता है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को मोक्ष का रास्ता भी कहा जाता रहा है। स्कंध पुराण में भी इस यात्रा का वर्णन मिलता है। धारचूला से कैलाश मानसरोवर तथा मलारी से कैलाश मानसरोवर मार्ग का प्रयोग आजादी के 15 सालों तक हुआ करता था। 1962 में चीन द्वारा भारत पर आक्रमण के बाद ये दोनों मार्ग बंद कर दिये गये थे । जिन पर पुन: 1981 में चीन की रजामंदी के बाद यात्रा शुरू हो पायी। जबकि मलारी से तिŽबत के तुंन जेन ला तक इस उत्तरपथ से भी व्यापार होता रहा था, और यह मार्ग भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए सबसे सुगम बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस उत्तरपथ से भारत तथा तिŽबत के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी पुराने थे लेकिन तिबबत में अशांति के बाद यह मार्ग लगभग बंद सा हो गया है। हालांकि अभी भी भारत तथा तिŽबत के बीच धारचूला के लिप्पूलेख दर्रे से व्यापार की अनुमति है लेकिन यह अनुमति केवल 18 चीजों के लिए ही है। जिसमें ऊन तथा भेड़ का व्यापार प्रमुख है। जबकि आजादी के 15 सालों तक मलारी मार्ग से तिŽबत के लिए भेड़ो तथा याक से नमक,तेल तथा ऊन सोना आदि का व्यापार हुआ करता था। जिससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी मजबूत तो थी ही साथ ही उन्हे रोजगार भी मिलता रहा था। इतना ही नहीं इन दोनों देशों के बीच इतनी व्यापारिक प्रगाढ़ता थी कि कभी उत्तराखण्ड के सीमावर्ती गमशाली तो कभी तुन जेन ला में व्यापारिक मेले आयोजित किये जाते थे जिसमें वे एक दूसरे के यहां की वस्तुओं की खरीद फरोख्त किया करते थे। गमशाली गांव में रह रहे 87 वर्षीय मोहन सिंह के अनुसार वे कई बार अपने पिता व अन्य रिश्तेदारों के साथ तिŽबत की यात्रा अपनी जवानी के दिनों में कर चुके हैं। उस समय को याद कर उनकी अंश्रुपूरित आंखों में यह साफ दिखाई देता है कि उस समय यह क्षेत्र धन-धान्य से कितना परिपूर्ण रहा होगा। उनके अनुसार आज उनका गांव वीरान हो चुका है गांव के कई परिवार मलारी,जोशीमठ तथा देहरादून तक जा बसे हैं। उनके अनुसार इस क्षेत्र में विकास कार्य तो हुए हैं लेंकिन लोगों में वो सौहार्द अब नहीं दिखाई देता। वहीं इसी क्षेत्र के रहने वाले उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के पूर्व पर्यटन मंत्री व वर्तमान में बदरीनाथ क्षेत्र के विधायक केदार सिंह फोनिया के अनुसार जोशीमठ से मलारी होते हुए सुमना तक अब सडक़ मार्ग 86 किमी का बन चुका है यहां से पैदल बाड़ाहोती होते हुए तुन जेन ला पहुंचा जा सकता है जो कि प्राचीन भारत तथा तिŽबत का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र रहा था। यहां से लगभग 60 किमी पर मानसरोवर तथा कैलाश परिक्रमा पथ है। उनके अनुसार इस मार्ग को एक बार फिर विकसित कर इससे भी यात्रा शुरू किये जाने की योजना थी लेकिन यह कार्यरूप में परिणित नहीं हो पाई। जबकि प्रदेश के पर्यटन मंत्री प्रकाश पंत के अनुसार इन दोनों मार्गो से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संम्बध एक बार फिर मजबूत किए जा सकते हैं। जबकि उनका कहना है कि अभी केवल धारचूला मार्ग से ही यात्रा की स्वीकृति चीन द्वारा दी गयी है। उनके अनुसार अभी भीे केवल 18 चीजों पर ही व्यापार की अनुमति है जो दोनों देशों के व्यापारिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नाकाफी है उनके अनुसार इस नियंत्रण से दोनों देशों का व्यापार चौपट हो गया है। उल्लेखनीय है कि समुद्र तल से लगभग 22 हजार 28 फीट की ऊंचाई पर स्थित कैलाश पर्वत क ा परिक्रमा पथ 32 मील है। हिन्दु आस्था के प्रतीक कैलाश को मोक्ष का मार्ग मानते हैं वहीं जैन इसे अष्टïपाद मेरू तथा बौद्घ इसे पवित्र कांग रिन पोचे के रूप में मानते हैं । यहीं से सिंधु, सतलज तथा ब्रह्मïपुत्र जैसी पवित्र नदियों का उद्गगम भी बताया गया है। वर्तमान में यहां तक पहुंचने के लिए तिŽबत के ल्हासा के अलावा नैपाल तथा उत्तराखण्ड के धारचूला के मार्ग जो अब चीन क्षेत्र से होकर गुजरते हैं से पहुंचा जा सकता है। वर्तमान में धारचूला के पास के कई गांवों के भूस्खलन तथा इसके बाद काली नदी में इसका मलवा आ जाने के बाद प्राचान इस मार्ग से एक बार फिर यात्रा शुरू करने को लेकर बहस शुरू हो गयी है। यह तो समय ही बताएगा कि इस मार्ग से यात्रा शुरू हो भी पाती है या नहीं लेकिन इस बहस ने इस मार्ग को जरूर चर्चा में ला दिया है।

Thursday, February 19, 2009

चुनाव की आहट के चलते होर्डिंग युद्घ शुरू

राजेन्द्र जोशी
देहरादून, 17 फरवरी । लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख्य राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बहाने कांग्रेस जहां मतदाताओं में पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है वहीं कार्यकर्ताओं में भी जोश का संचार करने का प्रयास कर रही है। ठीक यही स्थिति भारतीय जनता पार्टी की भी है। भाजपा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रमों के जरिये जनता के बीच जाकर इस पार्टी के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक जनता दरबार लगा कर जनता के बीच पैठ बनाने क ी कोशिश करने में जुटे पड़े हैं। यही नहीं कांग्रेस के अभी उम्मीदवार ही घोषित नहीं हुए हैं लेकिन कांग्रेस ने तो होर्डिंग के जरिये पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। राजधानी देहरादून के विभिन्न स्थानों पर इस तरह की होर्डिंग देखी जा सकती है। इसमें भाजपा भी पीछे नहीं है। उसने प्रत्याशियों की उमीदवारी तय होने के बाद पार्टी आलाकमान को धन्यवाद देते हुए शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो पर होर्डिंग लगायी है।
गौरतलब हो कि भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न शहरों कस्बों से लेकर विकासखण्ड स्तर तक करोड़ो रूपयों की लागत से हजारों होर्डिंग तथा रोडवेज की बसों तथा अड्डïों पर तक सरकार के कार्यक्रमों से लेकर उपलŽिधयों तक के बैनरों से पाट दिया है इतना ही भाजपा ने तो लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के तेरहों जिलों की जिला पंचायतों से लेकर राज्य की 78 तहसीलों ,95 विकास खण्डों 670 न्याय पंचायतों, 7541ग्राम पंचायतों से लेकर राज्य के 16826 गांवों तक सरकार की उपलŽिधयों तथा योजनाओं के लिफाफे बनाकर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें भी लाखों रूपये व्यय किये जा रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री ने पीठ में दर्द की शिकायत के बावजूद आजकल जहां सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की शुरूआत कुमांयूं मण्डल के पिथौरागढ़ जिले से घोषणाओं तथा लोकार्पण कार्यक्रमों से शुरू की वहीं आज चौथे दिन वे अब गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर चल निकले हैं। इतना ही प्रदेश सरकार के मंत्री भी इसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनपदों में जाकर जनता दरबार लगा क्षेत्र की जनता की समस्याओं से जहां रूबरू हो रहे हैं वहीं वे सरकार की दो साल की उपलŽिधयों का बखान भी जनता के सामने कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने ही पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्य सभा संासद भगत सिंह कोश्यारी को चार राज्यों का प्रभारी बनाए जाने पर बधाई देते हुए भी दिखाया है।

भाजपा के इस होर्डिंग तथा बैनर युद्घ से प्रमुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कहां पीछे रहता उसने भी शहर के प्रमुख्य मार्गो पर कांग्रेस की नीतियों तथा कार्यक्रमों के साथ ही जनता से अच्छी सरकार चुनने का निवेदन किया इन होर्डिंग के द्वारा किया है। इतना ही केन्द्र सरकार ने तो राजग सरकार के कार्यक्रमों तथा उपलŽिधयों को लेकर विज्ञापन बाजी भी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने तो इस चुनाव में युवाओं को निशाना बनाते हुए युवा नेता राहुल गंाधी को ”अतीत की नींव पर भविष्य का निर्माण , भविष्य का साथ दें कांग्रेस का साथ देंÓÓ जैसे नारे लिखे होर्डिंग लगाए हैं। वहीं कहीं पर प्रधानमंत्री के साथ सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी को होर्डिंग पर दिखाया गया है।
कुल मिलाकर भाजपा तथा कांग्रेस में लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले ही होर्डिग तथा बैनरों का युद्घ शुरू हो गया है। दोनों ही दलों में कोई अपनी केन्द्र सरकार की तारीफों तथा उसकी उपलŽिधयों का बखान इसके जरिये कर रहा है तो कोई प्रदेश सरकार की उपलŽिधयों की। प्रदेश की जनता चुनाव से पहले का यह नजारा देख अभी चुपचाप है

Sunday, January 11, 2009

इस्लामी हमले की जद में चिकेन नेक


गौतम चैधरी सन् 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष युद्ध प्रारंभ कर दिया। छोटी मोटी लडाई को छोड दिया जाये तो दोनों देषों के बीच अभी तक तीन बड़ी लडाइयां हो चुकी है। जब आमने सामने की लडाई में पाकिस्तान नहीं जीत पाया तो पाकिस्तानी हुक्मरानों ने भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध की रणनीति अपनाई और भारत को कमजोर करने के लिए उसने 70 के दषक में प्ररोक्ष युद्ध प्रारंभ कर दिया। सन् 1965 की लडाई में पराजय के बाद से ही पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध का ताना-बाना बुनना प्रारंभ कर दिया था। पराजय के बाद पाकिस्तान ने अपनी सामरिक और विदेष नीति में आमूलचूल परिवर्तन किया। पाकिस्तान के जिस जासूसी संगठन का काम मात्र आन्तरिक राजनीति पर नजर रखना था उसके कद का विस्तार किया गया और इन्टर सर्विसेज इन्टेलिजेंस को विदेषी मामले में भी दखल की छूट दे दी गयी। खासकर भारत के खिलाफ आॅपरेषन में पाकिस्तान ने आईएसआई का खूब उपयोग किया। आईएसआई ने पाकिस्तानी सामरिक चिंतन से तीन कोड शब्द लिए और उस पर काम करना प्रारंभ कर दिया। यह कूट शब्द है, के - 01, के - 02 और के - 03 । क्रमषः पहले कूट शब्द का अर्थ कष्मीर में चलाये जा रहे पाकिस्तानी अभियान से है। दूसरे का संबंध खालिस्तानी आॅप्रेषन से है और तीसरे के - 03 का अर्थ है किसनगंज आॅप्रेषन। याद रहे कष्मीर और खालिसतानी आपरेेषन से कही ज्यादा खतरनाक किसनगंज का मामला है। किसनगंज पर पाकिस्तान का ध्यान केन्द्रित है। पाकिस्तान किसनगंज के गलियारे पर अपना आधिपत्य चाहता है। किसनगंज के गलियारे पर पाकिस्तानी कब्जे से जहां एक ओर पूर्वोतर के सात राज्यों का शेष भारत से संपर्क टूट जाएगा, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेष और नेपाल पर भी पाकिस्तान का दबदबा कायम हो जाएगा। इस योजना में पाकिस्तान के साथ न केवल चीन है अपितु पूर्वोत्तर में ईसाई एप्रोच के कारण अमेरिकी सामरिक हित भी यहा टकरा रहा है। पाकिस्तानी सामरिक दस्तावेज में के - 03 का स्थान अहम है। जैसा कि पहले कहा जा चुका है कि के - 03 का मतलब किसनगंज में चलाए जा रहे पाकिस्तानी आपरेषन से ही है। इसका खुलासा गायसल ट्रेन दुर्घटना से समय हुआ। सन् 1998 में गायसल स्टेषन के पास भयानक ट्रेन हादसा हुआ था। यह दुर्घटना संयोग नहीं था अपितु एक साजिस थी। इस साजिस के पीछे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का ही हाथ था। ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2 हजार भारतीय सेना के जवान मारे गये थे। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सन् 1970 में सिलीगुडी के पास अपना नेटवर्क स्थापित किया। इस नेटवर्क के माध्यम से पाकिस्तान ने किसनगंज और इस्लामपुर के बीच बडी सख्या में अपने एजेंटों की बहाली की। इसी दौरान योजनाबद्ध तरीके से बडी संख्या में पुर्वी पाकिस्तानी मुस्लमानों को भारत में प्रवेष भी दिलाया गया। केवल भारत में ही नहीं भारत से सटे नेपाल के झापा जिले में भी मुस्लमानों को प्रवेष दिलाया गया। सन 70 से लेकर आज तक पाकिस्तान ने इस इलाके में अपनी नेटवर्किंग मजबूत कर ली है। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाये तो बिहार के किसनगंज से लेकर पष्चिम बंगाल के इस्लामपुर तक का कुल 32 किलो मीटर के इस इलाके की चैड़ाई मात्र 10 से 20 किलो मीटर है। यहां नेपाल और बांग्लादेष की अन्तर्राष्टीय सीमा टकराती है। दोनों ही देष आज की तारीख में भारत का हितचिंतक नहीं है। हालांकि बांग्लादेष को भारत ने ही आजादी दिलाई लेकिन फिलवक्त बांग्लादेषी अवाम पाकिस्तान की सरपरस्ती में लगा है। बांग्लादेषी घुसपैठियों के कारण भारत के कई राज्यों का जनसंख्यात्मक भूगोल बदलने लगा है। भारत में हो रहे आतंकी आक्रमणों में बांग्लादेषियों की भूमिका भी संदिग्ध है। फिर नेपाल भी भारत विरोधी खेमें की ओर बढ रहा है। नेपाल की राजनीति में माओवादी बढत के बाद नेपाल में चीनी नीति हावी हाती जा रही है। नेपाल भारत से ज्यादा चीन को महत्व देने लगा है। नेपाल के चीनी खेमें में जाने और बांग्लादेष में हो रहे लगातार परिवर्तन से संकेतों से लगने लगा है कि 32 किलोमिटर वाला गलियारा जिसे चिकेन नेक के नाम से भी जाना जाता है पर भारत अविलंब कोई समर्थ एवं सामरिक रणनीति नहीं अपनाया तो भारत का एक और विभाजन कोई रोक नहीं सकता है। इस गलियारे के सामरिक महत्व को समझना जरूरी है। और इस पर रणनीति भी बननी चाहिए। किसनगंज से इस्लामपुर तक नेपाल और बांग्लादेष के बीच भारत का 32 किलो मीटर तक का गलियारा अति संवेदनषील हो गया है। याद रहे इसी गलियारे के इर्दगिर्द नेपाल का झापा और भारत का नक्सलबारी है। नेपाल में पहली बार झापा में माओवादी आन्दोलन हुआ था। उसी प्रकार भारत में भी पहली बार नक्सलबारी में माओवादी चरमपंथियों ने अभियान चलाया था। इसके अलाावा इस गलियारे पर बांग्लादेषी दबाव भी बढता जा रहा है। नेपाल के झापा और मोरग में अन्य भाग की अपेक्षा मुस्लमानों की संख्या ज्यादा है। इस इलाके में बांग्लादेषी मुस्लमानों की संख्या भी बढ रही है। मुस्लमानों के सहयोग से ही झापा में माओवादी किसान विद्रोह हुआ था। नेपाल की माओवादी सरकार मुस्लिम सहयोग की अपेक्षा के कारण झापा में आ रहे बांग्लादेषियों के खिलाफ कार्रवाई से परहेज कर रही है। नेपाल में माओवादी सरकार के सत्ता में आने से चिकेन नेक कहा जाने वाला गलियारा समरिक दृष्टि से और संवेदनषील हो गया है। बग्लादेषी दबाव और माओवादी हरकत के कारण चिकेन नेक पर भारतीय सुरक्षा की पकड कमजोर परने की संभावना है। चिकेन नेक सामरिक दृष्टि से कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शेष भारत से पूर्वोतर के राज्यों को जोडने वाला एक मात्र रास्ता या इसे गलियारा भी कहा जा सकता है यही है। इस क्षेत्र की चैड़ाई मात्र 10 से 20 किलो मीटर की है। अब इस क्षेत्र में माओवादी और मुस्लिम गतिविधियों के बढने के कारण चीन की भी नजर चिकेन नेक पर है। विगत कुछ दिनों से चीन की साम्यवादी सरकार बांग्लादेष के डेल्टाई क्षेत्र में सामरिक महत्व के बंदरगाह को विकसित कर रही है। चीन की नजर बंगाल की खाडी पर है। बंगाल की खाडी को चीन अपने गिरफ्त में लेना चाहता है। चीन पाकिस्तान को भी अपना सामरिक दोस्त बना रहा है। चीन कराची के बंदरगाह को भी सामरिक तरीके से बना रहा है। चीन सामरिक योजना के तहत भारत की घेरेबंदी में लगा है। चीन चाहता है कि सियाचीन के रास्ते सडक मार्ग बनाकर कराची के बंदरगाह तक पहुंचा जाये और ल्हासा से सडक मार्ग के द्वारा बंगाल की खाडी में प्रवेष किया जाये। अरब सागर में चीन के प्रवेष का रास्ता साफ हो चुका है लेकिन बंगाल की खाडी में चीन का प्रवेष द्वार भारत से होकर गुजरता है। चीन यह मान कर चलता है कि निकट भविष्य में पूरा नेपाल चीनी साम्राज्यवाद का अंग हो जाएगा। फिर भारत पर दबाव डालकर चिकेन नेक वाले इलाके को अपने कब्जे में लेकर बंगाल की खाडी में प्रवेष किया जा सकता है। इस प्रकार चीन और नेपाल के साथ ही साथ बांग्लादेष तथा पाकिस्तान का संयुक्त सामरिक हित चिकेन नेक पर आकर एक हो जा रहा है। इसके अलावे चिकेन नेक के कट जाने से पूर्वातर के सात राज्य शेष भारत से कट जाएगा। यही नहीं चीन की एक योजना और है। लाल गलियारे की बात जो की जाती है उसका भी रास्ता वही से निकलता है। चीन ने नेपाल में भारतीय सीमा तक सामरिक दृष्टि से सडक का निर्माण कराया है। इस सडक का उपयोग चीनी जासूस भारत में अपने एजेंट को भेजने के लिए भी कर रहे हैं। चीन की नजर भारत के अंदर की अपार खनिज संपदा और जंगल पर है। चीन की योजना झारखंड, छतीसगढ, उडीसा और आन्ध्र प्रदेष को भारत से काट कर एक अलग वामपंथी देष बनाने की है। इस योजना में भारत और नेपाल के माओवादी एक साथ मिल कर काम कर रहे हैं और चीन उनको न केवल प्रोत्साहित कर रहा है उपितु चरमपंथियों को आयुद्ध तकनीक और सैन्य प्रषिक्षण भी मुहैया करा रहा है। किसनगंज गलियरे का नाम चिकेन नेक इस लिए रखा गया है कि वह भाग मुर्गे के गले के समान दिखाई देता है। पूर्वोत्तर के सातों राज्यों को अगर मुर्गे का सिर मान लिया जाये तो शेष भारत मुर्गे के शरीर की तरह दिखता है। इस दोनों भूभाग को जोडने वाला भाग बिल्कुल पतला है। नक्षे पर यह भाग मुर्गे के गले के समान विल्कुल नाजुक सा प्रतीत होता है। यही कारण है कि इस भूभाग को चिकेन नेक के नाम से जाना जाता है। इस भूभाग के मामले में भारतीय हुक्मरानों ने कोई ठोस रणनीति नहीं अपनाई तो दुष्मन की नीति सफल हो जाएगी। चिकेन नेक को काट दिया जाएगा तथा भारत के कई टुकडे हो जाएंगे।

Thursday, January 8, 2009

गुलदार बढ़ने से प्राणी प्रेमी खुश


वन प्राणियों को चाहने वालों के लिए उत्तराखण्ड की वादियां अपने आप ही आकर्षित कर रही हैं वहीं गजराजांे व विभिन्न जातियों के जंगली जानवरों के साथ गुलदारों को देवभूमि का जंगल भा गया है तभी तो एक वर्ष में करीब 70 गुलदारों के मरने के बावजूद इनके कुनबे में करीब साढ़े तीन सौ का इजाफा हुआ है। इस साल के अंत में कराई गई गणना के मुताबिक इनकी संख्या 2343 हो गई है। जंगली जानवरों में सबसे खतरनाक और फुर्तीले माने जाने वाले गुलदारों की संख्या तो वैसे सभी वन वृत्त क्षेत्रों में पाई गई है। लेकिन आंकड़ों को देखकर यही कहा जा सकता है कि उत्तरी कुमाऊं वृत्त में आने वाला जंगल इनको कुछ अधिक ही सुरक्षित व सुहावना लगा है। तभी तो इस क्षेत्र में इनकी संख्या सर्वाधिक 514 पाई गई है। जबकि सबसे कम संख्या यमुना वृत के जंगलों में देखने को मिली है। गौरतलब है कि अब तक वन्य जीवों की गणना द्विवार्षिक होती थी, लेकिन इनकी संख्या घटने की खबरों से परेशान प्रबंधकों ने अब हर साल गणना कराने का निर्णय लिया है ताकि प्रबंधन में जहां भी चूक हो उसे तत्काल दुरूस्त किया जा सके। इसी बीच बीते साल में वन्य जीवों में सबसे अधिक मौत गुलदारों की ही होने की खबर ने वन्य जीव प्रबंधन से जुडे वनअधिकारियों को बेचैन कर दिया था, लेकिन जब उनकी गणना कराई गई तो इनकी संख्या में इजाफे से अधिकारियों को राहत पहुंची है। बीते माह में ही पूरी हुई गणना में सबसे अधिक गुलदार उत्तरी कुमाऊं वृत्त में पाये गए हैं। यहां पर इनकी संख्या 514 है, जिसमें से 229 नर व 215 मादा और 70 बच्चे हैं, जबकि दूसरे नम्बर पर है भागीरथी वृत्त, जहां पर गुलदारों की संख्या 516 है। इनमें नर 218 व 164 मादा व बच्चे 122 हैं जबकि 12 गुलदारों के श्रेणी का पता नहीं लग पाया है। गुलदारों की संख्या के लिहाज से गढ़वाल वृत्त तीसरे पायदान पर है जहां कुल 383 गुलदार मिले हैं। इनमें 106 नर, 110 मादा, 62 बच्चे और 105 अज्ञात शामिल हैं। राजाजी राष्ट्रीय पार्क चैथे स्थान पर है जहां 247 गुलदारों में से 108 नर, 118 मादा, 20 बच्चे और एक गुलदार अज्ञात मिले हैं। इसमें गोविन्द वन्य जीव विहार की संख्या भी शामिल है। शिवालिक वृत्त में भी 178 गुलदार पाए गए हैं, जिनमें से नर मादा की संख्या 28-28 है और 9 बच्चे व एक अज्ञात है। जबकि नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व में 176 गुलदार मिले हैं जिनमें 33 नर व 62 मादा के अलावा 29 बच्चे और 52 अज्ञात शामिल हैं। उधर कार्बेट रिजर्व में इनकी संख्या जरूर कम है। यहां पर सिर्फ 130 गुलदार पाए गए हैं। इनमें से 48 नर, 66 मादा, 9 बच्चे और 7 अज्ञात हैं। मैदानी व तराई क्षेत्र में पड़ने वाले पश्चिमी वृत्त में तो 47 नर व 48 मादा और 4 बच्चों को मिलाकर इनकी संख्या मात्रा 99 ही पाई गई है। जबकि दक्षिणी कुमांऊ वृत्त नैनीताल के जंगलों में मात्रा 66 गुलदार मिले हैं, जिनमें से 27 नर व 30 मादा के अलावा 9 बच्चे पाए गए हैं। इसी प्रकार यमुना वृत्त देहरादून के जंगलों में मात्र 34 गुलदारों की पहचान की गई है। इनमें से नर की संख्या मात्रा 5 व मादा की 4 व बच्चे 3 और अज्ञात 22 शामिल हैं। प्रदेष के मुख्य वन्य जीव संरक्षक श्री कांत चन्दोला ने प्रदेष के जंगलो ंमें गुलदारों की बढ1ती संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सब वन्य जीवों के प्रति लोगों के नरम व्यवहार का ही नतीजा है।

Saturday, December 27, 2008

राजधानी में भी हुआ तेलगी प्रकरण, प्रशासन तथा पुलिस बनी मूक दर्शक फर्जी स्टाम्प पेपरों पर हो रहे हैं पंजीकरण

”Add

उत्तराखण्ड में एक और तेलगी प्रकरण प्रकाश में तब आया जब एक कृषि भूमि के पजींकरण विवाद क ी अदालती सुनवाई हुई। पंजीकरण में प्रयोग हुए हजारों रूपए के स्टाम्प पेपर फर्जी पाए गए हैं। वहीं मामले की पुलिस जांच को एक भाजपा नेता द्वारा भी प्रभावित किए जाने की जानकारी अधिकारिक सूत्रों ने दी है। उल्लेखनीय है कि बीती 24 फरवरी 2004 को रेसकोर्स निवासी रवि मित्तल पुत्र गोवर्धन दत्त ने राजेन्द्र सिंह विष्टï,राहुल अहलुवालिया तथा चन्द्र शेखर ममगांई के नाम नवादा क्षेत्र में 0.4211 हेक्टेयर भूमि का पंजीकरण कराया गया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब सूरजभान, निवासी लुनिया मोहल्ला ने भी इसी भूमि को 20 फरवरी 2004 को रवि मित्तल से पूर्व में ही खरीदने का दावा कर डाला। उन्होने अपनी शिकायत में यह कहा कि उपरोक्त तीनों खरीदार राजेन्द्र सिंह विष्टï,राहुल अहलुवालिया तथा चन्द्र शेखर ममगांई ने उक्त भूमि का पंजीकरण फर्जी तरीके से कराया है। इस सम्बध में सूरजभान ने मामले की तह तक जाने की मंशा से सूचना के अधिकार के तहत कोषागार से पंजीकरण में प्रयोग हुए स्टाम्प के बारे में जानकारी चाही। इस मामले में जिला मुख्य कोषाधिकारी द्वारा 4 अक्टूवर 2008 को दी अधिकृत जानकारी में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उक्त तीनों व्यक्तियों जोकि पेशे से प्रापर्टी का धंधा करते हैं, को कोषागार देहरादून से 12 फरवरी 2004 को पांच सौ रूपए के कोई भी स्टाम्प पेपर नहीं दिए गए। उन्होने यह भी बताया कि इस दिन कोषागार से सिर्फ अन्य व्यक्तियों को 20 -20 हजार रूपए मूल्य के स्टाम्प पेपर निर्गत किए गए थे। हैरानी की बात तो यह है कि इन प्रापर्टी डीलरों द्वारा पंजीकरण के निबंधन में प्रयोग किए गए पांच-पांच सौ रूपए के 35 हजार रूपए मूल्य के स्टाम्प पेपर के उपर 12 फरवरी 2004 की मुहर लगी पायी गयी। जोकि कहीं भी कोषागार के अभिलेखों से मेल नहीं खा रहे हैं। स्टेम्प पेपरों के मामले में हुए फर्जीवाड़े के प्रकाश में आने के बाद शिकायतकर्ता सूरजभान ने जिलाधिकारी देहरादून को इस प्रकरण की बारीकी से जांच तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की शिकायत की। मामले का संज्ञान लेने हुए जिलाधिकारी देहरादून ने इस समूचे प्रकरण की जांच अतिरिक्त जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार सुमन को सौंप दी। मामले की जांच के बाद अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में मामले की पुष्टिï करते हुए कहा कि 12 फरवरी 2004 को सीधे कोषागार से स्टाम्प पेपर विक्रय नहीं किए गए। उन्होने जिलाधिकारी को प्रेषित इस जांच रिपोर्ट में कहा कि इसके विपरीत उप निबंधक के समक्ष पंजीकरण हेतु स्टाम्प पेपर कोषागार से निर्गत् हुए दर्शाए गए हैं। यह फर्जीवाड़ा यहीं समाप्त नहीं होता। जांच रिपोर्ट में इन स्टाम्प पेपरों के अलावा पंजीकरण में लगाए गए 44 हजार रूपए मूल्य के अन्य स्टाम्प पेपर भी प्रश्र चिन्ह लगा है। रिपोर्ट के अनुसार चार स्टाम्प पेपर विके्रता रमेश्वर दास, विपुल रस्तोगी , हेमन्त कुमार तथा डी आर बजाज द्वारा क्रय किए इन स्टाम्प पेपरों का कोई रिकार्ड भी जांच अधिकारी को नहीं मिल पाया। यही कारण है कि अपर जिलाधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट में लिखना पड़ा कि पत्रावली के साथ उक्त स्टाम्प बेन्डरों द्वारा विक्रय की गई दिनांक की,स्टाम्प रजिस्टर की छाया प्रति नहीं है। जिससे उनका सत्यापन किया जा सके। उक्त रजिस्टर अनुपलव्ध है अथवा बेन्डर द्वारा नष्टï किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में 18 सितम्बर 2008 को कोतवाली देहरादून में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के चार महीने बाद पुलिस जांच कछुआ रफ्तार से चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण में प्रदेश भाजपा के एक नेता जो एक निगम के अध्यक्ष भी हैं के प्रभाव के चलते जांच का यह हश्र हुआ है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पक्के साक्ष्यों के बावजूद पुलिस ने अभी तक जांंच के नाम पर महज खानी पूरी ही करती नजर आ रही है। कुछ समय पहले प्राथमिकी में दर्ज तीनों व्यक्तियों में से पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया लेकिन एक को कोतवाली से ही छोड़ दिया अन्य को मात्र धारा 420 के तहत गिरफ्तार दिखाकर उसी वक्त जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से क्षुव्ध शिकायतकर्ता सूरजभान ने पुलिस पर विश्वास न होने का आरोप लगाया तब कहीं जाकर पुलिस ने जांच अधिकारी को बदल डाला। पुलिस के जांच अधिकारी के बदले जाने के बाद भी मामला जस का तस है। उल्लेखनीय है कि यह तो एक प्रकरण मात्र है जो अभी प्रकाश में आया है और न जाने कितने तेलगी इस तरह के अन्य कई प्रकरणों में लिप्त होंगे यह कहा नहीं जा सकता लेकिन इस प्रकरण से तो यह साफ ही हो गया है कि उत्तराखण्ड में तेलगियों ने पांव पसार दिए हैं। जबकि अधिकारिक जानकारी के अनुसार तेलगी प्रकरण के बाद देश के अन्य राज्यों की तरह इस राज्य के तमाम पंजीकरण अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए थे कि वे किसी भी पंजीकरण के समय स्टांम्प पेपरों की बारीकी से जांच करें लेकिन इस मामले में हुई लापरवाही ने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है कि वह सरकारी आदेशों के प्रति कितने सजग हैं।

लालबत्ती को लेकर भाजपा में घमासान के आसार

लालबत्ती इच्छाधारियों ने खण्डूड़ी पर दबाव बनाया

विपक्ष को किस मुंह से आईना दिखायेगी भाजपा

 भारतीय जनता पार्टी के अन्दर एक बार फिर से घमासान के आसार पैदा हो गये हैं। लालबत्ती की लाइन में खड़े विधायक व पार्टी नेता तुरंत दायित्व के बोझ तले दबाने को उतावले हैं तो पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ता लालबत्तियों के मामले में छत्तीसगढ़ फार्मूले को अपनाये जाने पर जोर दे रहे हैं। हालत की गम्भीरता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ही पक्ष इस मामले में आलाकमान के दरवाजे पर गुहार भी लगा चुके हैं। असन्तुष्टों की हलचल के थमने के बाद इस प्रकरण में भाजपा में सियासी तूफान के से हालात बन गये हैं। 7 मार्च 2008 को सूबे की कमान संभालने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद भुवन चन्द्र खण्डूड़ी के लिए पौने दो वर्ष में हालात कभी सामान्य नहीं रहे। मित्र विपक्ष से ग्रस्त विपक्ष बनी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कभी भी उन्हें परेशान नहीं कर पायी, किन्तु अपनी ार्टी के ही नेताओं और विधायकों ने उन्हें आराम ही नहीं करने दिया। मुख्यमंत्री पद की शपथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश पंत के साथ लेने के बाद विधायकों ने इतनी लाबिंग करी कि मंत्रीमण्डल के अन्य 10 सदस्यों को शपथ दिलाने में ही 20 दिन लग गये। यह खण्डूड़ी का ही कौशल था कि लगातार दूसरे वर्ष सरप्लस बजट विधानसभा में पेश किया गया। पार्टी के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री के निकटवर्तियों को निशाने पर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी किन्तु यह निकटवर्तियों की रणनीति व खण्डूड़ी का भाग्य ही था कि वे कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी पार पा गये। खेमाबंदी कर रहे विधायक तो खण्डूड़ी को एक दिन भी मुख्यमंत्री नहीं रहने देना चाह रहे थे, किन्तु एक के बाद एक चुनाव में मिली जीत व आलाकमान की फटकार ने उन्हें चुप रहने पर तात्कालिक मौर पर विवश किया। असंतुष्ट विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में दिल्ली दरबार में दस्तक दी, तो एक बार संख्या बल के हिसाब से लगा कि खण्डूड़ी को दिक्कत हो सकती है, किन्तु दिल्ली दरबार की घुडक़ी व कोश्यारी को वाया राज्यसभा से दिल्ली भेज असन्तुष्ट मुहिम को करारा झटका दिया गया। खण्डूड़ी ने पार्टी के लगभग 45 नेताओं नेताओं को दायित्व के बोझ से नवाजा, तो विधायकों की महत्वकांक्षा फिर हिलौरे मारने लगी। राजनीतिक मजबूरी भी थी कि किसी तरह असन्तुष्टों के पर कतरे जांय या दायित्व दिये जायं। दायित्व देने के लिए 28 पदों को लाभ के दायरे से बाहर लाया गया, किन्तु मलाईदार माल न मिलते देख विधायकों ने इस पैरवी ही नहीं की। लगातार आज कल होता देख असन्तुष्ट विधायकों ने नई खेमाबन्दी कर ली। प्रदेश भाजपा प्रभारी के बीते शनिवार को देहरादून दौरे के दौरान पद न मिलने का रोना भी रोया गया। पिछली कांग्रेस और अब मिलाकर लगभग 46 पद लाभ के दायरे से बाहर हैं। विधायक इन पदों पर अपना स्वाथाविक हक जता रहे हैं। विधानसभा में भाजपा के इस वक्त 36 विधायक हैं। कोश्यारी के विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण कपकोट सीट खाली हो गयी है। तीन निर्दलीय व उक्रांद के तीन विधायकों को मिलाकर संख्या 42 हो जाती है, इनमें मनोनीत विधायक केरन हिल्टन भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सहित 12 सदस्य मन्त्रिमण्डल में हैं, तो विधानसभाध्यक्ष हरबंस कपूर व उपाध्यक्ष विजय बड़थ्वाल भी संवैधानिक पदों पर आरूढ हैं। इस प्रकार विधानसभा में 22 विधायक ऐसे हैं। जिनके पास कोई पद नहीं है, किन्तु पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता यह साफ कहते हैं कि विधायक संवैधानिक व्यवस्था का प्रमुख अंग है। और विधायक का टिकट देते हुए पार्टी ने किसी विधायक से यह वादा नहीं किया गया था कि उन्हें पद से नवाजा जायेगा। पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी के अन्दर छत्तीसगढ़ फार्मूले को अपनाने पर जोर दे रहे हैं, जहां पार्टी में जीते या हारे प्रत्याशियों को कोई दायित्व न दिया जाना तय किया गया है। इनका यह भी कहना है कि भाजपा ने पूरा चुनाव अभियान कांग्रेस द्वारा बांटी लालबत्तियों और भ्रष्टाचार के विरूद्ध चलाया और लालबत्तियां बांटने के मामले में कांग्रेस की राह चले, तो जनता के बीच क्या मुंह लेकर जायेगे। अगले कुछ माह में ही लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश सरकार भी दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेगी, ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले लालबत्ती वितरण से जनता के बीच विपरीत संदेश जाना तय है। 

Monday, December 1, 2008

जल्द ही प्रदेश का अपना एटीस व आतंकवादी निरोधक कानून



राजेन्द्र जोशी
आगामी एक साल बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ से पहले प्रदेश सरकार ने आतंकवादी गतिविधियों से लडऩे के लिए सख्त कानून बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के आला अधिकारी तमाम राज्यों में बने इस कानून के अध्ययन के साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय से भी इस बावत जानकारी एकत्रित कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद राज्य सरकार को भी आतंकवाद से निपटने के लिए एक अदद आतंवादी कानून की दरकार है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार यह भी चाहती है अब जो कानून बने वह इतना कठोर हो कि आतंवादी किसी भी कीमत पर बच न पाए। सरकार का मानना है कि इस राज्य में हिन्दुओं के पवित्र स्थलों के साथ ही मुस्लिम समुदाय तथा सिक्खों के भी पवित्र स्थल तो हैं ही साथ ही यहां कई पर्यटन क्षेत्र भी है जंहां प्रत्येक साल करोड़ों तीर्थयात्री दर्शनों के लिए आते रहे हैं। जिन्हे आतंकवादी अपना निशाना बना सकते हैं। लिहाजा अब इन्हे ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता है। वैसे प्रदेश सरकार ने फौरी तौर पर इन स्थानों पर गुप्तचरों की व्यवस्था के साथ ही इन क्षेत्रो ंमें सशस्त्र बलों तक को निगरानी पर लगा दिया है। प्रदेश सरकार ने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्ष 2010 में महाकुंभ के दौरान लगभग 10 करोड़ श्रद्घालुओं के आने की उम्मीद है। ऐसे में आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए सरकार चुप नहीं बैठ सकती। हांलांकि प्रदेश सरकार का यह भी मानना है कि अभी तक राज्य में आतंवाद की जड़े नहीं हैं लेकिन सुरक्षा पहले ही कर दी जाए तो बेहतर होगा। राज्य सरकार चाहती है कि श्रद्घालुओ ंकी सुरक्षा और कड़ी होनी चाहिए। सरकार ने हरिद्वार के अलावा भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय प्रशासनिक अकादमी, सर्वे आफ इंडिया, सहित तेल एवं प्राकृतिक तेल एव गैस आयोग आदि की सुरक्षा और कड़ी करने का निर्णय भी लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार काफी पहले से ही आतंकवाद के खिलाफ क ठोर कानून बनाने पर विचार कर रही थी लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से उसे हरी झंडी़ नही मिल पा रही हैँ मुम्बई में हुए आतंकवादी हमले के बाद अब केन्द्र सरकार को भी कठोर कानून की याद आयी है तो राज्य सरकार ने भी इस पर होमवर्क शुरू कर दिया है। केन्द्र से हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार अपनी आतंकवादी निरोधक दस्ता एटीएस बनाने की ओर चल पड़ी है। जिसकी रूपरेखा े कुछ ही दिनों में तैयार होने की उम्मीद है। इस मामले पर मुख्यमंत्री भी काफी सक्रियता से होमवर्क में जुट गए हैं कि इसे जल्द से जल्द तैयार कराया जाय, और महांकुंभ से पहले राज्य सरकार इसका गठन करें।